
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज शहर के नॉर्थ कॉलोनी रेलवे जनरल इंस्टीट्यूट समीप मां तारा मंदिर प्रांगण से मंगलवार को 801 कलश के साथ भव्य कलश यात्रा ढोल-नगाड़े,गाजे-बाजे,घोड़ा और रथ के साथ निकाली गई।कलश यात्रा गांधी चौक,पटेल चौक,चौक बाजार,स्टेशन चौक सहित मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए मुक्तेश्वरधाम बिजली सीढ़ी गंगा घाट पहुंची।वहां मां गंगा व देवी-देवताओं का आह्वान,पूजन और कलश में जल भरकर मुख्य मार्ग होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई।समिति सदस्य कुमार कुंदन कुसुम ने बताया कि परंपरागत वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान भाद्रपद अमावस्या अनुष्ठान जगत कल्याण के निमित्त हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हो रहा है।वृंदावन से आई श्रीराम कथा वाचिका ऋचा की मंडली नौ दिनों तक कथा करेगी। 11सितंबर को अमावस्या है,इस दिन मां तारा की विशेष पूजा-अर्चना हवन-पूजन,मेला और प्रसाद वितरण होगा।वही मौके पर समिति सदस्य सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।


