पाकुड़

खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर झामुमो की बैठक

JMM meeting regarding the protest demonstration on September 7 against the Mines and Minerals (Amendment) Bill.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड कार्यालय में आगामी 7 सितंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित रहे। बैठक में जिला सचिव माईकिल मुर्मू, संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पंचायत स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने, यातायात तथा भोजन व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायतों से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष-सचिव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button