मथुरा

ससुराल में पत्नि के कहासुनी से आहत पति ने पेड़ पर फंदे से लटकर दे जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। थाना जैत क्षेत्र में खेत में नीम के पेड़ पर 28 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवक एक दिन पहले पत्नी से कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार दोपहर खेत में खाद डालने पहुंचे साले ने उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, ज्ञान सिंह 28 पुत्र झम्मन निवासी गांव नियामतपुर, थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद की करीब छह वर्ष पहले मथुरा के थाना गोविंद नगर, डींग गेट, गली अहेरियान निवासी जसराम की बेटी लक्ष्मी से शादी हुई थी। लक्ष्मी करीब दो माह पहले अपने मायके आ गई थी। मायके में वह अपनी मां ओमवती और भाई जसपाल सिंह के साथ रह रही थी। परिवार के लोग जिंदल पाइप फैक्टरी के पास हाईटेक अस्पताल के निकट मुकेश अग्रवाल के खेत में काम करते हैं और करीब 30 वर्षों से वहीं झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। बताया गया कि करीब एक माह पहले ज्ञान सिंह भी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए यहां आया था और तभी से वह यहीं रह रहा था। इसी दौरान उसकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां ज्ञान सिंह का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button