झुंझुनू
झाड़ी वाले बालाजी मंदिर में कलश यात्रा, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारा 15 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के गुढा़ागौड़जी क्षेत्र के खरबासो की ढाणी में स्थित प्राचीन झाड़ी वाले बालाजी मंदिर में बामलास धाम के महंत लक्षमण दास महाराज के सानिध्य में 13 सितंबर को तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि मंदिर में 13 और 14 सितंबर को विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ की जाएगी। 15 सितंबर को प्रात: 8:00 बजे ब्रह्मलीन संत गोवर्धन दास महाराज की मूर्ति बामलास धाम जाएगी। वहां से वापसी में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए झाड़ी वाले बालाजी मंदिर पहुंचेगी जहां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। महाआरती के पश्चात दोपहर को भंडारे का शुभारंभ होगा।



