बरेली

संगठन निर्माण को लेकर भीम आर्मी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। संगठन निर्माण और संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने को लेकर भीम आर्मी की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्वेश अली अंसारी के नेतृत्व में हुई, जिसमें जिले की समस्त टीम और सभी तहसील टीमों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव एड. विकास बाबू, मंडल अध्यक्ष सुशील गौतम और मंडल महासचिव आकाश सागर मौजूद रहे। इसके अलावा खड़ग सिंह एडवोकेट, जसविन्द्र सिंह, रवि सागर, अखिलेश गौतम, हसन रजा, महेन्द्रपाल सागर, कमलेश पटेल, डॉ. जावेद, नवल किशोर मौर्य, अंकित सागर, प्रभाकर जाटव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button