
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी (मोरी): तहसील मोरी अंतर्गत खन्यासिणी गांव के समीप एक वाहन भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल तहसील मुख्यालय मोरी से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। दुर्गम क्षेत्र और मोबाइल नेटवर्क न होने के चलते राहत व बचाव दल के लिए मौके पर सेटेलाइट फोन भेजा गया, जिसके माध्यम से राहत कार्यों की सूचनाएं मुख्यालय तक पहुंचाई जा रही हैं,
वाहन में कुल 12 लोग सवार थे।
हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है।
प्राथमिक चरण में 7 घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मोरी पहुंचाया गया।
सेटेलाइट फोन से मिली जानकारी के अनुसार, बाकी 3 घायलों और 1 मृतक के शव को भी एम्बुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया जा रहा है।
उप जिलाधिकारी पुरोला खुद घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर सर्च एवं खोजबीन अभियान चला रही हैं।


