गाजियाबाद

स्वच्छता को जीवनशैली बनाने का लिया संकल्प

96 प्रतिभागियों ने ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के प्रायोजन में जन शिक्षण संस्थान गाजियाबाद द्वारा चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत संस्थान परिसर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का आयोजन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक ‘स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ की थीम पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से किया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा। इस दौरान संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों, अनुदेशकों और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की रोजमर्रा की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घर, कार्यस्थल, प्रशिक्षण केंद्र और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना सामूहिक दायित्व है।
इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने स्वयं स्वच्छ रहने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान कौशल विकास के साथ सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता दे रहा है। प्रशिक्षणार्थी समाज के महत्वपूर्ण युवा वर्ग का हिस्सा हैं, जो अपने परिवार और समुदाय में स्वच्छता का संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी गुरुदीन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी मोहित, लेखाकार राम कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर रहनुमा, क्षेत्रीय सहायक पंकज त्यागी, कार्यालय सहायक रामराज, प्रशिक्षिका श्रीमती नीलम श्रीधर, दीपशिखा, अर्चना वर्मा, एल्मा, दानिश्ता, मुस्कान, फरीन, रीना चौधरी, वंदना, अनुदेशक प्रदीप वशिष्ठ सहित लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुल 96 लोगों ने सहभागिता की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button