रामपुर शाहबाद

आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही पर कार्रवाई, कई का काटा वेतन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित चिकित्साधीक्षकों का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार चंदेल ने सीएचसी स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की। करीब 22 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) और 12 एएनएम का एक दिन का वेतन काटा गया। वहीं पांच आशाओं की प्रोत्साहन राशि से भी एक दिन की राशि की कटौती की गई।चिकित्सा अधीक्षक ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लगातार लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कर्मचारियों को पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button