भरत पुर
ट्यूबवेलों से चोरी हुई केबल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर। भुसावर कस्बे के ग्रामीण इलाकों में खेतों पर बने ट्यूबवैलों से केबल चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय किसानों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ताजा मामले में हिन्डोन सड़क मार्ग पर स्थित मन्नू वाली देवी मंदिर के पीछे अज्ञात चोरों ने एक खेत को निशाना बनाया है। चोरों ने वहां लगे ट्यूबवैल की बिजली की केबल को काटकर मौके से फरार हो गए है। ग्रामीण अंचलों में लगातार हो रही इन चोरियों के कारण किसानों को सिंचाई करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार इस घटना को लेकर क्षेत्र निवासी पीड़ित वृद्ध महिला शीला पहाड़िया ने बताया कि रोज की तरह जब वह अपने खेत पर गई तो उन्हें ट्यूबवेल की केबल कटी हुई मिली और ट्यूबवैल बंद पड़ा हुआ था। पीड़िता ने इस पूरी वारदात के संबंध में भुसावर थाना पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर सूचना दे दी है। स्थानीय ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि वह क्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए और केबल चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के गिरोह का जल्द से जल्द पर्दाफाश कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


