पाकुड़

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट, बतौर मुख्यातिथि पहुंचे डीएम ओ राजेश कुमार

Students showcased innovative projects at Pakur Polytechnic; DM Rajesh Kumar attended as the chief guest.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। जिले के पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) के तत्वावधान में Project Idea Showcase का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न तकनीकी विभागों के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर तकनीकी ज्ञान, रचनात्मकता और समस्या-समाधान क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटने के साथ हुई।  Project Idea Showcase प्रदर्शन कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार का स्वागत किया गया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस प्रदर्शनी कार्यक्रम के बतौर मुख्यातिथि जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डिप्लोमा के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने सरकारी एवं निजी क्षेत्र, प्लेसमेंट तथा अन्य करियर विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने माइनिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अपने सरकारी सेवा के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने तथा कोर तकनीकी विषयों पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने तकनीकी शिक्षा में व्यावहारिक एवं प्रायोगिक सीख के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के उत्साह की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कम समय में विद्यार्थियों द्वारा अपने पहले प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत करना उनके सीखने और नवाचार के प्रति रुचि को दर्शाता है। वही विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने Smart Household Wiring Board, Home Circuit Diagram, Electrical Safety Training Panel, Smart Wireless Tester, Smart Dustbin, Mini Hydroelectric Power Generation and Transmission System तथा Fire Safety Electrical System प्रस्तुत किए। जबकि सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से Flood Alert Bridge, 3D Modeling of College Campus, Modern Highway System, Rainwater Harvesting, Air and Water Pollution Control Model तथा Advanced Drainage System प्रदर्शित किए गये। साथ ही माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने Underground Mining Terminology और Smart Underground Mine Safety System प्रस्तुत किए। इसके अलावे मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में Automatic Rain-Sensing Machine, Aerial Disaster Aid System (Drone), Pedal-Powered Drilling Mechanism, Manual Hacksaw Blade Mechanism, Agni Rakshak, Plastic Waste to Sustainable Brick तथा Obstacle-Avoiding Robot जैसे प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गये। वही मेटलर्जी विभाग के विद्यार्थियों ने Paper Shredder Machine, SARAS – Skill and Robotic Assistant System, Transforming Plastic Waste into Sustainable Fuel तथा Engine Oil Stove प्रस्तुत किए। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी के निरीक्षण के दौरान  बतौर मुख्यातिथि जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने विभिन्न विभागों से सात प्रोजेक्टों का उनके नवाचार, तकनीकी अवधारणा एवं प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया। चयनित प्रोजेक्टों में Agni Rakshak के गाइड Vivek Kumar Mahato (ME), 3D Model of College Campus की गाइड Rabeya Basar (CE), Underground Mining Terminology के गाइड Abhishek Shrivastava (Mining), Engine Oil Stove के गाइड Rijwana Rehaman एवं Sk. Alimuddin (MET) तथा SARAS – Skill and Robotic Assistant System के गाइड Rijwana Rehaman एवं Sk. Alimuddin (MET) शामिल हैं। इसके अलावा Smart Dustbin के गाइड Pranav Kumar Dey (EE) और Fire Safety Electrical System के गाइड Ashish Kumar (EE) रहे। प्रोजेक्ट प्रस्तुतियों के बाद मुख्य अतिथि, प्राचार्या एवं शिक्षकगण ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट की अवधारणा, कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव एवं संबंधित प्रोजेक्ट गाइड्स द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। चयनित प्रोजेक्टों के विद्यार्थियों एवं उनके गाइड्स के प्रयासों की भी सराहना की गई। Project Idea Showcase के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का अवसर मिला। साथ ही, कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी कौशल एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

Show More

Nurul Islam

PRABHARI (MANDAL)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button