बाराबंकी
प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास मंत्रालय के द्वारा जारी 3 करोड़ 28 लख रुपए की लागत से बनी 7 किलोमीटर लंबी सड़क 2 साल में धराशाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बाराबंकी रामनगर तहसील के अंतर्गत गणेशपुर मोड़ से लेकर बडनपुर नारायनपुर मार्ग 2 साल के अंदर ही ध्वस्त हो गया सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए ग्रामीण विकास प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई 7 किलोमीटर लंबी सड़क में रोड के दोनों तरफ कोई पटरी नहीं बनाई गई गांव तक बेहतर सड़क मार्ग के लिए सरकार ने 3 करोड़ 28 लख रुपए जारी किए थे सड़क बनाने के बाद जांच हुई और संबंधित निर्माण संस्था को पेमेंट जारी हो गया अनुरक्षण के लिए 35 लख रुपए भी जमा हुए अभी अनुरक्षण की अवधि भी बची हुई है और सड़क की गारंटी बची हुई सड़क पूरी बनने के बाद अगले 5 साल तक उसकी देखरेख की और मरम्मत की पूरी जिम्मेदारी निर्माण करने वाले ठेकेदार की होती है सरकार ने सड़कों के रखरखाव की निगरानी के लिए E MARG पोर्टल लागू किया है जिसके तहत 5 साल तक ठेकेदार का भुगतान सड़क के प्रदर्शन और गुणवत्ता के आधार पर किया है अब सवाल उठता है कि सड़क की गुणवत्ता ठीक नहीं है ऐसे में कार्यदाई संस्था को विभाग की तरफ से पेमेंट कैसे किया गया तीन दिन हुई लगातार बारिश में सड़क की गुणवत्ता और रखरखाव की पोल खोल दी सड़क पर चिपकाई गई जिरा गिट्टी और डामर उखड़ गया और डाबर के नीचे पीछे पत्थर ऊपर आ गए और 7 किलोमीटर बनी लंबी सड़क पर कई जगह जानलेवा गड्ढे बन गए और सड़क किनारे बनी पटेरिया गायब है प्रधानमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत 7 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 21 सितंबर 2022 से शुरू किया गया था उपलब्ध सड़क योजना विवरण के अनुसार सड़क निर्माण के साथ 5 वर्ष के अनुरक्षण सुंदरीकरण रिपेयरिंग के लिए 37 लाख 63000 का भी प्रावधान किया गया ऐसे में अनुरक्षण अवधि के दौरान खराब सड़क की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं अनुरक्षण योजना के तहत कार्य के लिए बारिश के बाद सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां की कटाई सड़क की प का रखरखाव रिपेयरिंग इत्यादि कार्य शामिल है जो कि कागजों पर हो रहे हैं अनुरक्षण की जिम्मेदारी में मेसर्स रहमत अली आदमपुर जरवल रोड बहराइच के पास है जिन्होंने इस 7 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया था क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण की जांच की मांग उठाई है जिसमें टुन्नी पांडे विनीत त्रिवेदी विवेक त्रिवेदी उत्तम वर्मा दीनानाथ मिश्रा दिवाकर त्रिवेदी धर्मेंद्र त्रिवेदी मोनू सिंह गुड्डू शंकर मिश्रा ने सड़क निर्माण पर सवाल उठाए सरकार लोगों के लिए अच्छी सड़क बनाने के लिए पैसा देती लेकिन बिचौलिए निर्माण कार्य में धांधली करते हैं इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए



