बाराबंकी

28 वर्षीय युवती की तैरता शव देख मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बाराबंकी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक डबल नहर के तिलपुरा झाल मे अज्ञात 28 वर्षीय युवती के तैरता शव देख हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची मसौली पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर शिनाख्त की भरसक प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नही हो सकी।
    बताते चले कि बुधवार को ग्राम तिलपुरा के निकट शारदा सहायक डबल मे एक 28 वर्षीय युवती का शव नहर मे तैरता देख ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर जब तक मसौली पुलिस पहुँचती इससे पूर्व शव झाल से निकल गया जिसे थोड़ी दूरी पर नहर से शव को निकाल कर शीनख्त की काफी कोशिश् की लेकिन शीनख्त नही हो सकी। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि शव की शीनख्त का प्रयास किया तीन दिन पूर्व कोतवाली फतेहपुर से लापता युवती के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गयी जिसकी पुष्टि नही कर सके।
 (चेहरे पर गंभीर चोट हत्या की अशंका)
तिलपुरा झाल मे मिले अज्ञात महिला के शव को नहर से निकालने पर देखा गया तो चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था तथा शरीर पर गंभीर चोट होने के कारण हत्या की अशंका से इंकार नही किया जा सकता है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button