सीएम हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Soren's ancestral residence and paid tribute to the late Rupi Soren.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची/रामगढ़/ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास पर शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधायक ममता देवी एवं पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी, विधायक कल्पना सोरेन को सांत्वना देते हुए इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



