बरेली

श्री हरि मंदिर में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया करवाचौथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली। श्री हरि मंदिर प्रांगण में बुधवार को करवाचौथ का पर्व बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
शाम 4 बजे से नगर की महिलाएं सुंदर परिधानों में सज-धज कर सोलह श्रृंगार कर मंदिर पहुंचीं। पूज्य पंडित जी ने करवाचौथ की कथा सुनाई। कथा में बताया गया कि कार्तिक माह की चतुर्थी को यह व्रत रखा जाता है। सात भाइयों की बहन ने चंद्रोदय से पहले भोजन कर लिया था, जिससे उसके पति की मृत्यु हो गई। इंद्राणी ने बताया कि व्रत भंग के कारण ऐसा हुआ। 12 महीने तक प्रत्येक चौथ का व्रत और विधिवत करवाचौथ पूजन करने से उसका पति जीवित हो गया। मान्यता है कि विधि-विधान से व्रत रखने पर पति को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा और उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा ने सभी महिलाओं को करवाचौथ की बधाई दी और युगल जोड़ी सरकार की कृपा सब पर बनी रहने की कामना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button