दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पैनोरमा 26 का उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पैनोरमा 26 का उत्साह और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। ‘एजुकेशन थू लिटरेचर’ (साहित्य के माध्यम से शिक्षा) विषय पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों ने विज्ञानए साहित्य वाद-विवाद कलाए संस्कृति और मंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी बहुआयामी क्षमताओं का प्रदर्शन किया। पैनोरमा 26 का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष से आगे बढ़कर अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानने नए विचार प्रस्तुत करने तथा सामूहिक रूप से सीखने का अवसर देना है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश द्वारा उत्सव के आरंभ की औपचारिक घोषणा के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ‘फ्लैश मॉब’ से कार्यक्रम का शानदार आगाज किया। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का सिलसिला उत्साहपूर्वक आगे बढ़ा। पहले दिन विज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और तार्किक क्षमता का परिचय दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में उन्होंने प्रभावशाली ढंग से विचार रखे जबकि साहित्य और पुस्तक वाचन से जुड़ी गतिविधियों ने पठन पाठन तथा भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया। ‘मूट इट आउट’ प्रतियोगिता में विद्यालय के ‘न्यायार्थ क्लब’ की सक्रिय भूमिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने विधिक जागरूकता न्यायिक प्रक्रिया की समझ और तार्किक तर्क वितर्क के माध्यम से न्याय निष्पक्षता तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी समझ प्रदर्शित की। भारतीय खान-पान और परंपराओं से संबंधित गतिविधियों में देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली। सामान्य ज्ञान और पहेलियों पर आधारित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की समझ तथा सोचने की क्षमता को परखा गया। मंचीय प्रस्तुतियों और चल-चित्र निर्माण में उन्होंने कल्पनाशीलता और सृजनशील दृष्टिकोण का परिचय दिया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में अफवाहों का बाजार विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि अफवाहें समाज में भय और भ्रम फैला सकती हैं। इसलिए किसी भी समाचार को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच आवश्यक है। दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्याणपुर की शैक्षिक परंपरा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास सृजनशीलता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। पैनोरमा 26 इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है जो विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी रुचियों और क्षमताओं को विकसित करने का अवसर देता है। सी. एम. डी. सुपर हाउस मुख्तारूल अमीन ने कहा कि पैनोरमा 26 विद्यार्थियों की क्षमताओं को निखारने और उन्हें नई संभावनाओं की खोज के लिए प्रेरित करने वाला उत्कृष्ट आयोजन है। डायरेक्टर डी. पी. एस. कल्याणपुर शाहिना अमीन ने कहा कि पैनोरमा 26 विद्यार्थियों की कल्पना शीलता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। उन्हें विश्वास है कि यह आयोजन विद्यार्थियों में नवीन सोच और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर सुपर हाउस एजुकेशन फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों तथा विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों में अलीना फातिमा, मरियम और यूसुफ अमीन की उपस्थिति विशेष रही। इससे विद्यालय और उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को बल मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल अभिषेक सिंह रहे। उन्होंने 12 जून 2004 को राजपूत रेजिमेंट में अपना सैन्य सेवाकाल प्रारंभ किया था। जम्मू कश्मीर और पूर्वी लद्दाख जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएँ देने के साथ साथ उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी योगदान दिया है। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को अनुशासन परिश्रम समर्पण और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रिचा प्रकाश ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों में स्वतंत्र सोच एवं नैतिक मूल्यों और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन उन्हें नई चीजें सीखने सामूहिक रूप से कार्य करने और अपने विचार व्यक्त करने का अवसर देते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों शिक्षकों और विद्यार्थियों को आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी। इस प्रकार पैनोरमा’ 26 का पहला दिन उत्साह ज्ञानार्जन और सृजनशील अभिव्यक्तियों के साथ संपन्न हुआ। आयोजन ने विद्यार्थियों को सीखने विचार साझा करने और अपनी क्षमताओं को निखारने का सार्थक अवसर प्रदान किया।




