पाकुड़

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई जेटेट- 2026 परीक्षा

Amidst tight security arrangements, the JTET-2026 examination was conducted free of any malpractice.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़। झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित जेटेट-2026 परीक्षा पाकुड़ जिले के करीब 30 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में लगभग 12,568 अभ्यर्थियों में से 10,587 उपस्थित रहे, जबकि 1,981 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 84.24 प्रतिशत रही। साथ ही दूसरी पाली में लगभग 3,768 अभ्यर्थियों में से 3,221 अभ्यार्थी उपस्थित हुए, जबकि 547 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 85.48 प्रतिशत दर्ज की गई। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों ने निर्धारित दिशा- निर्देशों के अनुरूप निगरानी रखी। मानक प्रक्रिया के तहत जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया गया। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के द्वारा के०के०एम० कॉलेज एवं डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस समेत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रशासन की सतर्कता के बीच परीक्षा शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button