भरत पुर
भुसावर में दसवां ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 29 नवम्बर रविवार को
स्वतंत्रता सेनानी श्री किरोड़ी लाल स्मृति न्यास के सौजन्य से होगा आयोजन
विजेताओं को मंच पर मिलेगा पुरुस्कार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर के सैर की सड़क मार्ग एवं जलदाय विभाग के सामने स्थित श्री राम मैरिज गार्डन मे स्वतंत्रता सेनानी श्री किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास द्वारा संचालित ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता 2025-26 का दसवां पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कार्यक्रम आगामी 29 नवम्बर 2026 रविवार को सुबह 10, 00 बजकर 30 मिनट से भाग्यशाली 25 विजेताओं को मंच पर पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वही ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता ग्रुप के संचालक अरविन्द मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर में ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता हर रविवार को सुबह 11 00 बजे भुसावर के इतिहास एवं वर्तमान के बारे में प्रश्न ऑनलाइन पूछा जाता है। जिसका जवाब सही समय पर शीघ्र अति शीघ्र देने वाले प्रथम 20 विजेताओं को प्रथम चरण में पास किया जाता है। वहीं अरविन्द मित्तल ने बताया कि भुसावर में ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता 2023 से प्रारंभ की थी। जहां उन 20 विजेताओं में से लकी कूपन के माध्यम से एक विजेता को बडे कार्यक्रम में पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। वहीं मित्तल ने बताया कि ऑन लाइन क्विज प्रतियोगिता 2025- 26 में दसवां पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में 7 जून 2026 से 22 नवम्बर तक के हर रविवार के विजेताओं में से पर्ची निकालकर 25 भाग्यशाली विजेताओं को मंच पर पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। और कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ किया जाएगा।


