हजारीबाग

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग चूरचू प्रखंड चुरचू पंचायत सामुदायिक भवन सभागार में अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस  के अवसर पर झारखंड महिला उत्थान के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप्रजित कर किया गया। जिसमें झारखण्ड महिला उत्थान संस्था सचिव नीलम बेसरा की अध्यक्षता में किया गया संचालन सदस्य के चिंता तिग्गा ने किया। कार्यशाला के माध्यम से झारखंड महिला उत्थान संस्था के सचिव नीलम बेसरा ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने पर झारखंड महिला उत्थान लगातार जोर दे रहे हैं। और हमारा संस्था ने ऐसे कई समस्याओं का निधन किया है जिसकी कम उम्र में बच्चियों की विवाह की जाती थी। वही चुरचू  प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने कहा कि झारखंड महिला उत्थान संस्था द्वारा बहुत ही अच्छा पहल किया जा रहा है। ऐसे ही हम सभी को मिलकर बाल विवाह को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। वहीं पूर्व उपप्रमुख चौलेश्वर महतो ने कहा कि इसी प्रकार हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर अगर अपना प्रखंड में लोगों को जागरूक करने का काम करें तो बाल विवाह रोकथाम में हम लोग को सफलता हासिल मिलेगी और हम सभी प्रखंड के बच्चियों को बाल विवाह से बचाया जा सकता है बाल विवाह एक ऐसा चीज है जो अपने साथ-साथ आने वाले बच्चों का जीवन को भी खतरे में डालते हैं। वही बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ भी दिलाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था सचिव नीलम बेसरा फील्ड कोऑर्डिनेटर चिंता तिग्गा फील्ड स्टाफ कविता कुमारी बबीता देवी ललिता देवी ऑफिस स्टाफ नरेश मांझी आशीष  बेसरा बहेरा मुखिया देवकी महतो चुरचू मुखिया पूनम बेसरा अंगों मुखिया सीतामुनि  देवी प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक पूर्व उप प्रमुख चो लेश्वर महतो सेविका आशा वर्कर किशोर किशोरी शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button