भरत पुर

भुसावर में अन्नकूट महोत्सव में उमडेंगी श्रद्धालुओं की भीड़

अन्नकूट प्रसादी से लगाया जाएगा भौमियाजी महाराज को भोग, दर्शन कर ग्रहण करेंगें श्रद्वालु कढी, बाजरा, सब्जी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : आमतौर पर दीपावली ( दीपोत्सव) का उत्सव 5 दिन तक मनाया जाता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस बार 2026 में भी दीपावली का उत्सव छ दिन तक नजर आया। ऐसा ही आयोजन भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर में 29 नवम्बर रविवार को भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग स्थित सीओ ऑफिस के पास एवं नयावास स्थित श्री भौमियाजी मन्दिर प्रांगण में भौमिया जी भक्त मण्डल के सहयोग से भौमिया जी महाराज को अन्नकूट प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। जहां भक्तों और आने जाने वाले राहगीर भौमिया जी महाराज के दर्शन कर कढी, बाजरा, गुड प्रसादी ग्रहण करते हुए डीजे पर बज रहे भजनों पर नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाकर प्रसादी का आनन्द लिया जाएगा। और भौमिया जी महाराज मनोकामनाएं मांगते हुए भगवान से परिवार में सुख, शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी जाएगी। वहीं श्रद्धालुओं द्वारा अन्नकुट प्रसादी बनाना आरंभ कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button