भरत पुर
जादू टोने की आशंका के चलते दो सरपंच प्रत्याशियों के नाम लिखे नींबू उलटे टंगे हुए मिले।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छौंकरवाड़ा कलां में सरपंची के चुनावों में जादू टोने के हथकंडे अपनाए जाने के सबूत मिले हैं। आज दो बबूल के पेड़ों में काले धागे में सूई नींबू में निकाल कर बबूल के पेड़ पर लटके मिले है। जिनमें एक बबूल के पेड़ पर नींबू के ऊपर शत्रु नीलम/द्वारिका लिखा हुआ मिला है। वही थोड़ी सी दूरी पर दूसरे बबूल के पेड़ पर काले धागे में सूई नींबू में निकाल कर उस नींबू पर शत्रु प्रमिला/हरवीर लिखा हुआ मिला है। ये नींबू अब भी लटक रहे हैं ढाडे वाली पोखर के पास सलैमपुर खुर्द वाले रास्ते पर वर्तमान सरपंच के खेत पर सड़क किनारे बबूल के पेड़ पर। गौरतलब है कि सरपंच चुनाव हुए 23 दिन हो गए है इसलिए नींबू भी सूख गए है। उनका कलर भी फीड हो गया।

