सिंगरौली

25 जून को सरई में आएंगे मुख्यमंत्री,नारी शासक्तिकरण एवं जन जाति गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सिंगरौली :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले के सरई में 25 जून को आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सरई में आयोजित नारी शासक्तिकरण एवं जन जाति गौरव सम्मेलन में शामिल होगे। मुख्यमंत्री के आगमन को मद्देनजर रखते हुयें कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारियों को अलग अलग दायित्व सौपा गया है। वही कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को हेलीपैड सभास्थल पर मंच का निर्माण समय सीमा के अंदर कराये जाने के निर्देश दिए है।
 विदित हो कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 25 को सरई में स्थित सीएम राईव विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले नारी शासक्तिकरण एवं जन जाति गौरव सम्मेलन मे शामिल होगे। वही जिले के विकास के कई निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकापर्ण सहित हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेगे। कार्यक्रम के दौरान सभास्थल पर विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाकर आम जन मानस को शासन की जन कल्याणकारी योजनओं के बारे में अगवत करायेगे। कलेक्टर द्वारा जिलाधिकारियो को सौपे गये दायित्वो को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। वही यह भी निर्देश दिए गए है कि बिन अनुमति के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नही जायेगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button