क्राइमबाराबंकी

रेप पीड़िता को न्याय का इंतजार

तीन महीने से नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी, परिवार को मिल रही धमकियां

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र के तिलोकपुर में एक रेप पीड़िता न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने धर्म बदलने का दबाव बनाया और दो महीने तक एक शहर में बंधक बनाकर रखा।

पीड़िता ने 20 मई 2025 को रेप का मुकदमा दर्ज कराया। न्यायालय में बयान दर्ज होने के एक महीने बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से 2 जून, 6 जून और 18 जून को मिलकर अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद मसौली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को एक दरोगा पीड़िता के घर पहुंचे और एक तहरीर लिखवाने की कोशिश की। परिवार ने इससे इनकार कर दिया। एसआई उमेश चंद्र ने कहा कि वह रिपोर्ट तैयार करने के लिए आए थे। थाना प्रभारी से इस मामले में संपर्क नहीं हो सका।

इस बीच आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहा है। धर्म के मुद्दे और पुलिस की निष्क्रियता से पीड़िता हताश हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button