मुरादाबाद

दयानंद डिग्री कॉलेज ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 7 दिन का योग शिविर आयोजित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। दयानंद डिग्री कॉलेज ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 7 दिन का योग शिविर आयोजित किया। प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। यह आयोजन छात्रों और स्टाफ के बीच योग के महत्व को बढ़ावा देने के लिए किया गया। योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, इसलिए यह शिविर खास था।
प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण सभी स्टाफ व छात्राओं द्वारा देखा गया
दयानंद डिग्री कॉलेज मुरादाबाद में प्राचार्या प्रोफेसर सीमा रानी के निर्देशन में शारीरिक शिक्षा एवं एन.एस.एस के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय योग शिविर संचालित किया गया। सभागार में प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण सभी स्टाफ व छात्राओं द्वारा देखा गया। इसके पश्चात खुले मैदान में प्रातः 7 बजे से 8 बजे तक इंडियन योग एसोसिएशन के सचिव अमित गर्ग द्वारा व कुमारी आराध्या द्वारा योग कराया गया, जिसमें कई आसान जैसे भुजंगासन, शशांकासन, शलभासन और भ्रामरी व शीतली प्राणायाम सम्मिलित थे। उसके बाद विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु ‘सूर्य नमस्कार योग मुद्रा’ कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से 8:10 तक सूर्य नमस्कार किया गया, जिसमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार द्विवेदी, असिस्टेंट कुलसचिव समेत समस्त प्रवक्ता वर्ग, कर्मचारी व छात्राओं ने सूर्यनमस्कार किया
शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता व एन एस. एस के प्रथम इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीतू सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि योग एक ऐसा अभ्यास है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार होता है। अतः योग को अपने दिनचर्या में शामिल कर अपने जीवन शैली में सुधार लाए। अनीता फर्सवान ने छात्राओं को समझाया कि योग एकाग्रता, लचीलापन, सहनशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ाता है. साथ ही तनाव और चिंता को कम करता है। एन. एस.एस की द्वितीय ईकाई की कार्यक्रम अधिकारी विदुषी यादव ने स्वंय सेविकाओं को प्रेरित करते हुए समझाया कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, छात्र शैक्षणिक सफलता, व्यक्तिगत विकास और समग्र कल्याण में सुधार कर सकते हैं। योग दिवस कार्यक्रम के आयोजन में समस्त प्रवक्ता वर्ग कर्मचारी वर्ग व भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button