जालौन

जलशक्ति मंत्री ने कोंच में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

कोंच (जालौन), 27 जून। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बुंदेलखंड दौरे के अंतिम दिन कोंच विकासखंड के सला घाट में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत निर्मित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उनके साथ जलशक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एवं नमामि गंगे परियोजना के एमडी डॉ. राजशेखर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के उपरांत मंत्री ने ग्राम पचोखरा पहुंचकर नल कनेक्शन की स्थिति देखी और ग्रामीणों से संवाद कर फीडबैक लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अतिक्रमण, जलभराव और नाले की कमी जैसी समस्याएं उठाईं। दिलचस्प बात यह रही कि मंत्री अधिकारियों से पहले ही गांव में भ्रमण पर निकल पड़े।

उन्होंने गांव में आंवला और आम के पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, चावनपुरा के ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा। बाद में मंत्री ने उरई में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button