गोड्डा

हरिपुर- गरबन्ना के भैरन बाबा मंदिर में आद्रा पूजा समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : सदर प्रखंड अंतर्गत हरिपुर- गरबन्ना के भैरन बाबा मंदिर का नव निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उक्त निर्माण कार्य कराने का नगर अंतर्गत गणेश टी सेन्टर द्वारा संकल्प लिया गया है जिसका निर्माण कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है और पूजा कमिटी द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ है। बाबा भैरन मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर चर्चा बहुत वर्षों से हो रही थी जो अब पूरा होगा। इस वर्ष नये नव निर्मित मंदिर के दौरान ही सोमवार को आद्रा नक्षत्र में बाबा भैरन को खीर भोग लगाया गया। इस दौरान दर्जनों ब्रह्मणों को भोजन कराया गया और हर वर्षों की तरह इस बार भी बाबा मंदिर हरीपुर में होने वाले पूजा को धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर के पूजारी मुन्ना ठाकुर ने बताया है कि इस मंदिर की महिमा अपरम्पार है। इस मंदिर की महिमा ये है कि विषैले सर्प के डसे आदमी यहां से ठीक हो जाते हैं, यह बाबा भैरन की कृपा है। मंदिर के पुजारी राजेन्द्र मंडल व प्रमानंद मंडल का कहना हैं यह परम्परा लगभग ढाई सौ वर्षों से चले आ रहा है, आद्रा पूजा में दूध का खीर बनाकर बाबा को भोग लगाया गया। पूजा कमिटी में प्रमानंद मंडल, राजेन्द्र मंडल, गणेश सिंह, सत्य नारायण मंडल, बिजय मंडल, सिकन्दर मंडल, संजय मंडल, मनोज कुशवाहा, अशोक कुमार, किशोर भारती, गौतम कुमार, मुन्ना मंडल, बंटी मंडल आदि ने पूजा अर्चना किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button