सीकर

बावड़ी गांव में चार दिन से पीने के पानी के पड़े लाले

थ्री फेस ट्यूबेल की मोटर चार दिन से पड़ी है खराब, उपभोक्ताओं ने किया जमकर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाईम्स,ब्यूरो।

रींगस,बावड़ी। सीकर जिले के रींगस तहसील के ग्राम पंचायत बावड़ी में थ्री फेस ट्यूबेल चार दिन से खराब होने से गांव में सप्लाई नहीं आने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया गया। झूथाराम सबल ने बताया कि गांव में करीब चार दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से आहाकार मची हुई है। उपभोक्ता झूथाराम सबल ने कनिष्ठ अभियन्ता जलयदाय विभाग से दूरभाष से वार्ता की तो कहा गया कि गांव में लोरिंग मशीन लगी हुई। ग्रामीण मौके पर गये तो वहां कोई लोरिंग मशीन नहीं लगी हुई मिली। ऐसे में मौहल्लेवासियों व वार्डवासियों, ग्रामीणों में और ज्यादा अक्रोश व्याप्त हो गया। ऐसे में जमकर नारेबाजी कर जलदाय विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। गांव की महिलाएं, बेटियां सहित अन्य उपभोक्ता लोग हाथ में मटके, बाल्टीयां लेकर इधर उधर भटकते रहे। कई लोग तो दूरदराज से सीर व कंधे पर मटके, बाल्टी, केन ऊंचकर लाने में लगे रहे।

उपभोक्ताओं की ये है मांग :

अक्रोशित उपभोक्ताओं ने बताया कि गांव में सरकारी स्थाई कर्मचारी लगाना, अतिरिक्त थ्री फेस की मोटर होनी चाहिए। जिससे कभी भी ट्यूबेल की मोटर खराब होती है तो तुरन्त दूसरी लगाई जा सके। ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं को सन्तोषपूर्वक सही जबाब नहीं देते है। ग्रामीणों का अरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते लोरिंग मशीन भी समय नहीं आने से गांव की जनता को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ता है।टंकी के अलावा गांव में पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं है। दस दिन पूर्व ये ही स्थिति बनी थी जो पांच दिन से गांव में पीने के पानी के लिए मौहताज हो गए थे। ग्रामीणों ने खण्डेला विधायक सुभाष मील, जिला कलेक्टर, जलदाय विभाग के उच्च अधिकारीयों से मांग की है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो धरना व मटका फोड़ प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा, रामलाल वर्मा, गोपाल वर्मा, पतासी देवी, सन्तोष देवी, सुशीला देवी, प्रेम देवी, बनारसी देवी, कमली देवी, प्रेम प्रकाश सहित काफी लोगों ने मिलकर प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button