मुरादाबाद

सिविल लाइंस में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े की लूट, 

शोरूम मैनेजर से छीनी सोने की चेन और 5.40 लाख रुपये

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद।‌ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार पुलिस चौकी के पास रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने दुर्गा स्पेयर शोरूम के स्टोर मैनेजर चरण सिंह से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने चरण सिंह के पास आकर पहले उनकी सोने की चेन छीन ली, फिर मौके पर मौजूद नकदी करीब 5.40 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए।
रास्ता पूछने के बहाने से वारदात को दिया अंजाम 
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात चरण सिंह अपने घर लौट रहे थे, तभी रामगंगा विहार पुलिस चौकी के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोका और रास्ता पूछने का झांसा देकर उनके पास मौजूद कीमती सामान और नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तेज़ी से गोपाल मार्ट चौराहे की ओर भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button