बेतुल

बैतूल डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग को लेकर एनएसयूआई ने शुरू किया समर्थन अभियान 

राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजकर छात्र-छात्राओं ने कहा- वोट चोरी नहीं सहेंगे

एनएसयूआई ने छात्रों के साथ मिलकर सरकार पर लगाया वोट चोरी का आरोप
राहुल गांधी की मांग को लेकर एनएसयूआई का बड़ा अभियान, कॉलेजों में भरे जा रहे पोस्टकार्ड
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग और कथित वोट चोरी के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बैतूल जिले में छात्र-छात्राओं से समर्थन लेने के लिए पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की है। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के नेतृत्व में प्रथम चरण में यह अभियान शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के परिसर से आरंभ हुआ, जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति के नाम पोस्टकार्ड भरकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया।
जैद खान ने बताया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं, वैसे-वैसे वोट चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार वोट चोरी कर सत्ता में आई है और अब संविधान की हत्या पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से डिजिटल वोटर लिस्ट की मांग की है, लेकिन जवाब बीजेपी के नेता दे रहे हैं, यह बात समझ से परे है। यदि सवाल चुनाव आयोग से है, तो जवाब सत्ताधारी दल क्यों दे रहा है?
एनएसयूआई ने यह ठाना है कि जब तक राहुल गांधी को डिजिटल वोटर लिस्ट नहीं दी जाती, तब तक यह अभियान थमेगा नहीं। एनएसयूआई गांव-गांव, शहर-शहर और कॉलेज-विद्यालयों तक यह अभियान चलाएगी। छात्र-छात्राओं से समर्थन लेकर उन्हें पोस्टकार्ड भरवाकर राष्ट्रपति के नाम भेजे जाएंगे।
जैद खान ने यह भी स्पष्ट किया कि यह सिर्फ शुरुआत है। यदि सरकार और आयोग द्वारा छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई, तो आगे चलकर सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को एकजुट कर बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जो सीधे निर्वाचन आयोग के विरुद्ध होगा।
इस अभियान में एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से निलेश धुर्वे, शेख फैजान, रामकुमार नागवंशी, राहुल मालवीय, विकास मेहरा, गौरव पंडोले, नितिन विश्वास, संजय कोलकर, रिजवान अहमद, नितिन नीद, राजन गनेसिया, आतिफ अली, सुमित अकोले, खेमराज मिश्रा, शाहिद खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन सभी ने छात्रों को जागरूक कर पोस्टकार्ड अभियान में भागीदारी दिलाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button