अमरोहा
अवैध शराब के खिलाफ अमरोहा में कार्रवाई
पुलिस आबकारी विभाग ने 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दयावली खालसा में शनिवार को पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की है l टीम ने गांव में 12 घरों की तलाशी ली l इस दौरान करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई l यह कार्रवाई गांव की महिलाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद की गई है l
मिलीभगत का आरोप लगाया
महिलाओं ने पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया था l टीम ने महिलाओं द्वारा बताए गए स्थानों की विशेष जांच की l मौके पर ही शराब को नष्ट कर दिया गया l एक व्यक्ति के खिलाफ अवैध शराब बनाने और बेचने का मामला दर्ज किया गया l
आबकारी टीम में निरीक्षक रामकुमार यादव प्रधान राजकुमार शामिल थे l साथ ही सिपाही अनीस अहमद, राजेंद्र सिंह और अनिल कुमार यादव भी मौजूद थे l अधिकारियों ने कहा कि गांव को शराब मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी l




