अमरोहा

अमरोहा में साइबर क्राइम से निपटने की पहल

गजरौला थाने में साइबर सेल शुरू, जल्द सभी थानों में होगी स्थापना 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए नई पहल की है l गजरौला थाने में साइबर सेल कक्ष की स्थापना की गई है l एसपी अमित कुमार आनंद ने शनिवार को इसका उद्घाटन किया है l साइबर सेल में विशेष प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों का तैनात किया गया है l यह टीम ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाली ठगी की शिकायतों का समाधान करेगी l एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि लोग आसानी से पैसा कमाने के लालच में ठगी के शिकार हो जाते हैं l उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के सभी थानों में साइबर सेल स्थापित की जाएगी l इससे साइबर अपराधों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button