अमरोहा

अमरोहा में एटीएम कार्ड फंसाकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

फेवी क्विक से कार्ड फास्ट फसाते फिर फर्जी हेल्पलाइन नंबर से करते थे ठगी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पुलिस ने एटीएम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है l गजरौला पुलिस ने नोएडा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है l पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैजान हुसैन और राहुल के रूप में हुई है l दोनों चोटपुर कॉलोनी, गौसिया मस्जिद थाना सेक्टर 63 नोएडा के रहने वाले हैं l गिरोह का एक सदस्य सेफ अभी फरार है l आरोपी एटीएम मशीन में फेवीक्विक लगाकर ग्राहकों के कार्ड फंसा देते थे l वे चुपके से ग्राहक का पिन नंबर देख लेते थे l एटीएम में एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपका देते थे l जब ग्राहक इस नंबर पर कॉल करता तो फोन गिरोह के तीसरे सदस्य के पास जाता था l वह खुद को बैंक कर्मचारी बात कर पिन की जानकारी हासिल कर लेता था l ग्राहक के जाने के बाद आरोपी कार्ड निकाल कर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते थे l पुलिस ने आरोपियों से 50000 रुपए नकद, एक प्लास, एक लोहे की पत्ती और एक बाइक बरामद की है l एसपी के अनुसार फैजान पर प्रदेश के विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं l आरोपियों ने यह तरीका यूट्यूब से सीखा था l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button