
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल आठनेर– क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान विद्या आनंद चिंद्रन एकेडमी नके विद्यार्थियों ने अपने ही इतिहास को तोड़कर नया इतिहास लिख दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने नर्मदापुरम संभाग की वालीबाल टीम का नेतृत्व करते हुए *राज्यस्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच ग्वालियर संभाग की टीम के साथ खेलकर ऐतेहासिक जीत प्राप्त की।नर्मदापुरम की टीम में विद्यालय की हिमांशी निरापुरे और जिया धुर्वे का अद्भुत, अद्वितीय योगदान रहा।इस ऐतेहासिक जीत पर विद्यालय के आदरणीय संचालक श्री आनन्द राठौर सर और यशश्वी प्राचार्य डॉ. ऋतु चौबे मेडम ने विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के नायाब रत्न, खेल शिक्षक, आशिफ खान ने नर्मदापुरम वालीबाल टीम का अपनी बौद्धिक और खेल चतुराई से नेतृत्व किया और ग्वालियर संभाग की टीम को प्रतियोगिता में चित कर दिया। विद्यालय के खेल रत्न, खेल शिक्षक आशिप खान ने इस विजय पताका को यशस्वी प्राचार्य डॉ. ऋतु चौबे मेडम के खेल के प्रति लगाव, समर्पण, कुशल नेतृत्व को समर्पित किया।विद्यालय के सभी शैक्षणिक परिवार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही *प्राचार्य डॉ. ऋतु चौबे मेडम और खेल शिक्षक श्री आसिफ खान सर* को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी गयी…..



