भाजपा ने तेज की शिक्षक एमएलसी चुनाव की तैयारियाँ
जिला संयोजक प्रमेंद्र तोमर और विधानसभा संयोजक मास्टर प्रकाश सिंह तोमर कर रहे शिक्षकों से सतत संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। शिक्षक एमएलसी चुनाव (मेरठ–सहारनपुर मंडल) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियाँ और तेज कर दी हैं। इस सिलसिले में भाजपा जिला संयोजक प्रमेंद्र तोमर और विधानसभा संयोजक मास्टर प्रकाश सिंह तोमर ने शनिवार को बड़ौत क्षेत्र में कई शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की।
सबसे पहले उन्होंने गायत्री डिग्री कॉलेज बड़ौत के डायरेक्टर अजय तोमर और कपिल तोमर से भेंट की और शिक्षक मतदाता फार्म उन्हें सौंपे। इसके बाद ग्रोबेल स्कूल बड़ौत के डायरेक्टर विश्वास चौधरी से भी संपर्क साधा गया और फार्म उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान भाजपा जिला संयोजक प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि –
“शिक्षक समाज हमारी प्रेरणा और मार्गदर्शक शक्ति है। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम निरंतर शिक्षकों से संपर्क कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि मेरठ–सहारनपुर मंडल से भाजपा भारी बहुमत के साथ विजय हासिल करे।”
विधानसभा संयोजक मास्टर प्रकाश सिंह तोमर ने भी अपनी बात रखते हुए कहा –
“शिक्षक समाज ने हमेशा लोकतंत्र को दिशा दी है। हम हर विधानसभा स्तर पर शिक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा प्रत्याशी को पूरा समर्थन मिले।”
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी मेहनत और निष्ठा से निभाएंगे।


