बेतुल

बैतूल बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य: कविता मालवी

पितृ पक्ष पर महिला युवा वाहिनी संगठन ने मातोश्री आश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन

बुजुर्गों की बेटियों की तरह की सेवा  

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। पितृ पक्ष के अवसर पर महिला युवा वाहिनी संगठन ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस साल भी मातोश्री आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को प्रेम और सम्मान से भोजन कराया। आश्रम का माहौल पूरी तरह से भावुक और सकारात्मक हो गया। संगठन की पदाधिकारी और सदस्यों ने आश्रम के बुजुर्गों के साथ बैठकर बातें कीं, उनकी खुशियों-दुखों को सुना और उन्हें परिवार जैसा स्नेह दिया।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कविता मालवी ने कहा कि पितृपक्ष हमें अपने पूर्वजों की याद दिलाने के साथ-साथ यह भी सिखाता है कि बुजुर्गों का सम्मान करना ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि महिला युवा वाहिनी संगठन हर साल इस अवसर पर आश्रम में आकर सेवा करता है ताकि समाज को यह संदेश जाए कि अपने बड़ों का आदर करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जिला अध्यक्ष लता सोनी ने कहा कि मातोश्री आश्रम में आकर मन को जो शांति और संतोष मिलता है, वह किसी और काम में नहीं मिलता। बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है और हमारा संगठन लगातार ऐसे कार्य करता रहेगा।
संगठन की सचिव पिंकी नामदेव और रीता रैकवार ने भी भोजन परोसने में सक्रिय भूमिका निभाई। भोजन के बाद बुजुर्गों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि महिला युवा वाहिनी संगठन हर साल बेटियों की तरह आकर हमारी सेवा करता है, जिससे हमें घर का अहसास होता है। कई बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। आश्रम प्रबंधन ने भी संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बुजुर्गों के जीवन में नई ऊर्जा भरते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button