उद्यमिता पंजीकरण सह- जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
Entrepreneurship Registration cum Awareness Camp organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उद्योग विभाग, झारखंड सरकार एवं झारखंड औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (JIIDCO) द्वारा MSME के प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विश्व बैंक समर्थित RAMP कार्यक्रम के तहत आज जिला उद्योग कार्यालय परिसर में उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड उद्यमी समन्वयक प्रवीण होरो ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस शिविर का उद्देश्य MSMEs को औपचारिक रूप देना, उद्यमिता पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। शिविर के दौरान 10 उद्यमियों ने ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाया, जिससे जिले में औपचारिक MSME इकाइयों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिला उद्योग केन्द्र पाकुड़, के जिला उद्यमी समन्वयक विनय रंजन ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के पंजीकरण को बढ़ावा देना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में RSETI निदेशक, बीपीओ जेएसएलपीएस राजेश कुमार समेत जिला उद्योग केंद्र के कंप्यूटर ऑपेटर मनीष कुमार एवं अन्य कर्मी उपस्थिति रहे।



