ललितपुर

सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करें : मनीषा बानो

उच्च प्राथमिक विद्यालय नदनवारा में मनायी गयी जयन्ती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नदनवारा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के पूर्व गांव में विद्यालय के बच्चों ने एकता रैली के रूप में प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी गांव की गलियों से होते हुये पुन: विद्यालय पहुंच कर संपन्न हुयी। प्रभात फेरी उपरान्त विद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये प्रधानाचार्य श्रीमती मनीषा बानो ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने अखण्डता में भी एकता की मिशाल कायम की। उनके विचारों को आदर्शों को आज आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि स्वतंत्रता के बाद जब भारत देश में विभिन्न रियासतें थीं, जिससे बिखराब की स्थिति बन सकती थी, इसे तत्समय समझते हुये सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद करीब 565 रियासतों को एकजुट कर भारत का निर्माण किया। इसलिए उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गयी, जिससे आज हम सभी उन्हें लौह पुरुष बल्लभ भाई पटेल के नाम से जानते, पहचानते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीमति मनीषा बानो, सीमा वर्मा, मनीष जैन, फरीदा खातून, जसलीन बानो, मनीष खरे के अलावा विद्यालय के बच्चे व ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button