ललितपुर

साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर एसपी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। एसपी ने परेड की ड्रिल, अनुशासन, ड्रेस कोड एवं तालमेल की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन किया। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन्स में स्थित विभिन्न शाखाओं में डायल-112, परिवहन शाखा, भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, कैंटीन, कंट्रोल रूम, वर्दी स्टोर आदि का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा संसाधनों की स्थिति की समीक्षा की। इसके पश्चात डायल-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर वाहनों की साफ-सफाई, संचार उपकरणों (वायरलेस सेट, जीपीएस ट्रैकर, टैब/मोबाइल) की कार्यशीलता तथा अन्य आपातकालीन उपकरणों की स्थिति जांची गयी। एसपी ने पीआरवी स्टाफ को आमजन के प्रति संवेदनशील, संयमित एवं सेवा-भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा त्वरित रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत अर्दली रूम में रिजर्व पुलिस लाइन्स की विभिन्न मदों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाहियों, शिकायतों तथा लंबित पत्रावलियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए त्वरित निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। एसपी ने परेड में सम्मिलित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर, सम्बन्धित को अविलम्ब निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उपस्थित कार्मिकों को प्रेरित करते हुए एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मी जनविश्वास के आधार स्तंभ हैं उनका व्यवहार, तत्परता एवं निष्पक्षता ही पुलिस की वास्तविक पहचान है। इस दौरान सीओ पाली सुनील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button