धनबाद

तेतुलमारी मैगजीन घर के पीछे अवैध कोयले का काला कारोबार बेखौफ जारी

Illegal coal trade continues unabated behind Tetulmari Magazine House

 नेशनल प्रेस टाइम्सब्यूरो।

धनबाद। तेतुलमारी थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार मैगजीन घर के पीछे सुरंग बनाकर कोयले की निकासी का काम लगातार जारी है, जिसमें स्थानीय मजदूर जोखिम भरे हालात में कार्य कर रहे हैं। यह पूरा नेटवर्क नगरीकला के नायकडीह इलाके में सक्रिय बताया जा रहा है, जो अब कोयले की कालाबाजारी का अड्डा बन चुका है। दिनदहाड़े ट्रकों में कोयले की लोडिंग हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन को भनक तक नहीं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह गोरखधंधा शक्ति चौक से रायगंज रोड के बीच, पेट्रोल पंप से दाहिने जंगल होते हुए नायकडीह जाने वाले रास्ते पर स्थित बाउंड्री वॉल के भीतर संचालित किया जा रहा है । बताया जाता है कि यहां साइकिल और मोटरसाइकिल सवार लोग सस्ते दामों पर कोयला खरीदते हैं, और बाद में वही कोयला 14 और 16 चक्कों वाले ट्रकों में लोड कर आसपास के ईंट भट्टों और निजी भंडारण स्थलों तक पहुंचाया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button