अमरोहा
गजरौला में पूर्व विधायक से मांगी रंगदारी।
"एक सभासद और दो महिला सभासदों के पतियों पर लगा आरोप।"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्ष पति हरपाल सिंह से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह एफआईआर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है। मामले में एक सभासद और दो महिला सभासदों के पतियों कोनामजद किया गया है।पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी राजेंद्री उर्फ उमा देवी वर्ष 2023 में पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद से उन्हें विभिन्न तरीकों से परेशान किया जा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड-14 के सभासद कपिल चौधरी उर्फ भानू वार्ड-16 की सभासद विनीता अग्रवाल के पति अनिल अग्रवाल वार्ड-19 की सभासद पुष्पा चौधरी के पति अशोक चौधरी उर्फ दिले इस पूरी परेशान करने की गतिविधियों में शामिल हैं।हरपाल सिंह के अनुसार अनिल अग्रवाल और अशोक चौधरी खुद सभासद नहीं हैं मगर वे सोशल मीडिया पर स्वयं को सभासद के रूप में प्रचारित करते हैं। उन्होंने ‘नगर पालिका गजरौला’ नाम से एक ग्रुप भी बनाया है, जिसके माध्यम से वह बार-बार पूर्व विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते रहे। शिकायत के मुताबिक जब हरपाल सिंह ने इन लोगों से लगातार हो रही परेशानी की वजह पूछी तो आरोपियोंने उनसे 20,000 रुपए प्रति माह रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उन्होंने कथित तौर पर परिवार को परेशान करने और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व विधायक ने पहले गजरौला थाना पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। धनौरा सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।



