अमेठी

10 करोड़ मतदाताओं के नाम कटेंगे-बृजभूषण शरण सिंह

तकनीकी कारणों से होगी कटौती

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अमेठी दौरे पर चुनाव आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस अभियान के तहत देशभर में लगभग दस करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।
बृजभूषण शरण सिंह ने स्पष्ट किया कि यह कटौती किसी धर्म विशेष के आधार पर नहीं होगी। उनके अनुसार, यह अभियान के दौरान सामने आने वाले तकनीकी कारणों के चलते की जाएगी।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया से सबसे अधिक नाम दिल्ली में काटे जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसका प्रभाव मजदूरी करने वाले ब्राह्मण और ठाकुर समाज के मतदाताओं पर भी पड़ेगा। सिंह ने उल्लेख किया कि एस आई आर अभियान से भाजपा समर्थक वोट भी प्रभावित हो सकते हैं।
सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेज समय पर सत्यापित करवा लें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी भी मतदाता का नाम अनजाने में सूची से न कटे।
इसी क्रम में, सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आज उद्योगपति राजेश अग्रहरि के आवास पर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की। वे अपने हेलीकॉप्टर से सीधे राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में उतरे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने राजेश अग्रहरि की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘कर्मवीर’ बताया, जिन्होंने अपने पुरुषार्थ और संघर्ष से मुकाम हासिल किया है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button