रामपुर शाहबाद
शाहबाद बाजपुर स्टेट हाइवे में घटिया सामग्री के इस्तेमाल से मरम्मत के कुछ ही दिनों बाद उखाड़ने लगी सड़क
करोड़ों रुपए लेकर सरकार को निर्माणाधीन कंपनी लगा रही चूना
सड़क निर्माण के लिए बनाई जा रही पुलियों में भी लगाई जा रही घटिया सामग्री
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। उत्तर सरकार की योगी सरकार लोगो को हर सुविधा उपलब्ध करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है और उसी दिशा में पूरे उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है ताकि आमजन को चलने के लिए बेहतरीन सड़कें उपलब्ध कराई जा सके। उसी के मद्देनजर शाहबाद- बाजपुर स्टेट हाइवे निर्माण के लिए सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन निर्माणाधीन कंपनी सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा रही है जबकि जिला प्रशासन से साफ निर्देश दिए है कि मानक के अनुरूप हो कार्य किया जाएगा। लेकिन फिर भी रामपुर से शाहबाद ओर सड़क के गड्ढों को कुछ ही दिनों पहले भरा गया था, लेकिन घटिया सामग्री के इस्तेमाल के चलते मरम्मत के कुछ ही दिनों में बाद सड़क फिर से उखड़ने लगी है और पटवाई से लेकर रेवड़ी तक सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए है जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे है, बाइक सवार, टैंपो और ई रिक्शा में बैठे लोग गड्ढों की वजह से लगातार हादसों का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे है। खासतौर पर रात के समय यह गड्ढे दिखाई नहीं देते और लोग हादसों का शिकार हो जाते है। सड़क पर चलने वाले बड़े वाहन भी इन गड्ढों में गाड़ी को जाने से बचाने के चक्कर में बाइक सवार और टेंपों में सवार लोगों की जान से खेल रहे है। साथ ही साथ सड़क चौड़ीकरण के लिए बनाई जा रही पुलियों में भी घटिया सामग्री लगाई जा रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई सरोज वर्मा बताते है कि पटवाई से लेकर रेवड़ी के बीच में सड़क उखड़ रही है, कंपनी को 5 साल सड़क की देखभाल करना है, कंपनी दोबारा रिपेयरिंग करेगी। वही घटिया सामग्री को तुरंत हटवाया जाएगा।

