अमेठी

सी सी टी वी का दुरूपयोग कर यात्रियों को ब्लैकमेल कर रहा है टोल प्लाजा पर तैनात एटीएमएस मैनेजर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर एटीएमएस मैनेजर पर गंभीर आरोप

सीसीटीवी दुरुपयोग, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का मामला सामने आया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी/सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर स्थित टोल प्लाजा पर ‘एंट्री ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ के मैनेजर आशुतोष विश्वास पर गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों का दुरुपयोग करने, लोगों को ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली करने का आरोप है।

आरोप के अनुसार, मैनेजर एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का नाजायज फायदा उठा रहा है। वह आसपास के गांवों जैसे जरईकलों, हलियापुर और गौहनियों की महिलाओं पर नजर रखता है। घर के बाहर शौच आदि के लिए जाने वाली महिलाओं और लड़कियों की गतिविधियों को कैमरे से निगरानी करता है। इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है।

मैनेजर पर यह भी आरोप है कि यदि कोई नवयुवक या युवती प्रेम-प्रसंग करते हुए कैमरे में दिखते हैं, तो वह उनका वीडियो बनाकर मौके पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता है। मिल्कीपुर (अयोध्या) के एक युवक से इसी तरह 10,000 रुपये की वसूली की गई थी, उसे घर बताने की धमकी दी गई थी। यह घटना दो माह पूर्व की है और टोल के सीसीटीवी फुटेज में उपलब्ध है।
एक अन्य घटना में, एक्सप्रेसवे के किमी 144 के पास एक ट्रक चालक और महिला के मामले में, मैनेजर ने गश्ती दल के पुलिसकर्मियों द्वारा पैसे वसूलने का वीडियो बनाया। आरोप है कि मैनेजर ने पुलिस से भी 2,000 रुपये की वसूली की। यह घटना कई माह पूर्व की है और इसकी जांच टोल पर कार्यरत कर्मचारियों से की जा सकती है।

बीते माह 25 अक्टूबर, को एक और गंभीर घटना सामने आई। लखनऊ का एक नवविवाहित युवक अपनी कार (सं० UP32NW3232) से अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहा था। बल्दीराय थाना क्षेत्र में किमी 93 के पास कार रोककर युवक अपनी पत्नी के साथ था। आशुतोष ने इसका वीडियो बनाकर मौके पर पहुंचकर वायरल करने की धमकी दी। सूत्रों के अनुसार, मैनेजर ने युवक से 32,000 रुपये वसूले और बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

शिकायतकर्ताओ का आरोप है कि मैनेजर इस प्रकार से लाखों की वसूली कर रहा है। दुर्घटना किसी गाड़ी से हो और यदि कोई वाहन भाग जाता है तो अच्छी रकम पाने पर गाड़ी नम्बर भी इधर का उधर दे देता है।

यूपीडा के जेई प्रभात सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। काफी गंभीर मामला है, जांच कराकर जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेस पर कई जगह टोल प्लाजा है।एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के मैनेजर आशुतोष विश्वास के बारे में जानकारी नहीं है। इनकी नियुक्ति इंदरदीप नाम की एजेंसी ने की है। पुनीत इसके इंचार्ज है।इस मामले में वही कुछ ठोस जवाब दे सकते हैं।
इंजीनियर वीरेंद्र यादव
सहायक अभियंता
यूपीडा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button