शामली

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का मामला गरमाया,सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कस्बा कैराना में मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। धार्मिक गुरुओं ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए पुलिस पर बिना किसी लिखित आदेश के जबरन कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
सोमवार को जामा मस्जिद के इमाम मौलाना ताहिर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज को लोग तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे, जहाँ उन्होंने ज़िलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन पत्र एडीएम शामली को सौंपा गया। ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि  कस्बे की मस्जिदों और इबादतगाहों पर वर्षों से शासन के निर्देशों के अनुरूप एक-एक लाउडस्पीकर लगाए गए हैं, जिनकी आवाज निर्धारित मानकों के भीतर रखी जाती है। इन्हीं लाउडस्पीकरों के माध्यम से नमाज के समय अजान दी जाती है। आरोप है कि बीते कुछ दिनों से कैराना पुलिस द्वारा बिना कोई स्पष्ट आदेश दिखाए मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि जब पुलिस से इस संबंध में शासनादेश या लिखित निर्देश दिखाने को कहा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।  कई मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं, जिससे धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोगों में रोष व्याप्त है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों को न उतरवाया जाए और समुदाय को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस पर एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button