गाजियाबाद

भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन ने चलाया सदस्यता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
लोनी गाजियाबाद : भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन द्वारा आज एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों और क्षेत्र के लोगों ने संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। यह अभियान किसानों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से चलाया गया।
इस अवसर पर लोनी क्षेत्र की पूजा कॉलोनी, वार्ड नंबर 34 में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए सानू को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं किसानों ने खुशी जाहिर की और आशा जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन वार्ड स्तर पर किसानों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ और जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख रूप से युवा जिला अध्यक्ष शमशाद इदरीसी, जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम (हापुड़), प्रदेश सचिव अब्दुल वहाब (उत्तर प्रदेश), महिला जिला अध्यक्ष अनीता, धौलाना विधानसभा अध्यक्ष वारिस, जिला सचिव वसीम सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन किसानों के हक, सम्मान और न्याय के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा रहा है ताकि किसानों की समस्याओं को शासन और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।
अंत में सभी नव नियुक्त और नए सदस्यों का स्वागत किया गया तथा संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button