बाराबंकी

मुख्यमंत्री ने क्षेत्राधिकारी संगम कुमार को किया सम्मानित

महाकुंभ सेवा मेडल से नवाजा, बाराबंकी में एसपी ने दिया मेडल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया है। इसी क्रम में बाराबंकी में तैनात क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’ और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।
श्री संगम कुमार को यह सम्मान प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है।
आज बाराबंकी पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने क्षेत्राधिकारी संगम कुमार को यह मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक ने महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के क्षेत्र में श्री संगम कुमार द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना भी की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button