जामताड़ा

करमाटाड़ में महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिर समिति की बैठक, भव्य शिव बारात निकालने का निर्णय

Meeting of Shiva Temple Committee in Karmatad regarding Mahashivratri, decision to take out a grand Shiva procession

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा जिले के करमाटाड़ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर परगना में आगामी महाशिवरात्रि पूजा को लेकर शिव मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवरात्रि पूजा के आयोजन एवं भव्य शिव बारात निकालने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस वर्ष महाशिवरात्रि उत्सव को और अधिक भव्य एवं आकर्षक रूप में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में भगवान भोलेनाथ को अध्यक्ष मानते हुए आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा तैयार की गई।
निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शिव बारात को विशेष रूप से आकर्षक बनाया जाएगा। शिव बारात में गिरिडीह की भांगड़ा पार्टी, पश्चिम बंगाल की आकर्षक झांकियां तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही शिव मंदिर परिसर से मुख्य बाजार, काली मंदिर होते हुए स्टेशन तक पूरे मार्ग को आकर्षक रोशनी एवं भव्य सजावट से सजाया जाएगा। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर प्रसाद वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। समिति द्वारा विशेष रूप से प्रसाद तैयार कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक भक्तों को प्रसाद उपलब्ध कराया जा सके। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने आपस में विभिन्न जिम्मेदारियां बांटीं और क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की। बैठक में राजेश शाह, मितेश शाह, रामरतन मंडल, मोहन साह, नंदू साह, पप्पू साह, बबलू साह, बबलू पोद्दार, राजकुमार मंडल, नितेश गुप्ता, गोलू गुप्ता, अंकित शाह, सोनी गुप्ता, कमल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पूजा एवं शिव बारात का आयोजन करमाटाड़ क्षेत्र के लिए यादगार बनाया जायेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button