लखीमपुर

मानकविहीन निर्माण पर CDO का बुलडोजर एक्शन

नई बनी सड़क जेसीबी से खुदवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लखीमपुर-खीरी। जनपद में खराब गुणवत्ता वाले निर्माण पर अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई सामने आई है। जिला मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने मानकविहीन निर्माण की शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर नई बनी सड़क को जेसीबी से खुदवाने का आदेश दे दिया।
राजापुर चौराहे से डॉन बॉस्को स्कूल पुलिया तक बन रहे मार्ग का औचक निरीक्षण करते हुए सीडीओ को सड़क निर्माण में गंभीर खामियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने सड़क की परतें हटवाकर निर्माण सामग्री की जांच कराई, मौके से सैंपल जब्त किए गए और कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया गया।
सीडीओ की इस कार्रवाई से ठेकेदारों और संबंधित विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने दो टूक कहा कि जनता के पैसे से होने वाले कामों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अब पूरी सड़क को उखाड़कर गुणवत्ता परीक्षण के बाद नए सिरे से निर्माण कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने राजापुर मंडी के सामने स्थित तालाब की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए। मौके पर पीडब्ल्यूडी सीडी-1 के अधिशासी अभियंता कौशल किशोर झा, वीडियो ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सीडीओ अभिषेक कुमार का साफ संदेश है—
“गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button