बरेली

20 फ़रवरी को वृहद ऋण वितरण शिविर का होगा आयोजन

जिला उद्योग केंद्र परिसर में बैंको से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वालो के लगाए जायेंगे स्टॉल

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । महाप्रबन्धक एवं संयोजक, राज्य स्तरीय बैंकर समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदो में कल दिनांक 20 फ़रवरी को एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किये जाने के निर्देश दिये गए  है।
 उक्त शिविर में कृषि एवं एमएसएमई से सम्बन्धित केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं विशेष कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण तथा उक्त योजनाओं के लाभार्थियों के द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
 जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में  उपायुक्त उद्योग एलडीएम व बैंकर्स के साथ बैठक की गयी जिसमे सभी के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्रों को ऋण वितरण  कराएं जाने के निर्देश दिये गए।
बैठक में उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि कल शासन के निर्देशानुसार जिला उद्योग केंद्र परिसर में बैंको से ऋण प्राप्त कर अपना व्यवसाय स्थापित करने वाले पांच लोगों के स्टॉल लगाए जायेंगे।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना मा० मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है जिसको गम्भीरता से लेते हुए लक्ष्यों के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
बैठक में उपायुक्त उद्योग सहित लीड बैक अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button