बागपत

उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने मा. राज्य मंत्री के.पी. मलिक को ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बड़ौत/बागपत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं टैक्स बार के सभी अधिवक्ताओं ने आज गांधी रोड स्थित कार्यालय पर मा. राज्य मंत्री श्री के.पी. मलिक (वन, पर्यावरण, जंतु कल्याण, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) को एक संयुक्त बैठक के दौरान ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्ष 1968 से बड़ौत में संचालित सेल्स टैक्स कार्यालय को बागपत में स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कार्यालय को बागपत स्थानांतरित किया गया तो बड़ौत क्षेत्र के व्यापारियों और अधिवक्ताओं को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसी को देखते हुए सभी ने एक स्वर में सेल्स टैक्स कार्यालय को बड़ौत में ही बनाए रखने की मांग रखी।

बैठक के दौरान मा. राज्य मंत्री श्री के.पी. मलिक ने आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस विषय में वे लखनऊ में संबंधित विभागीय सचिव एवं जिलाधिकारी बागपत से तत्काल वार्ता करेंगे और इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
मुदित जैन (अध्यक्ष), नवनीत जैन, शरद जैन, नवीन जैन, अशोक जैन, अतुल जैन, सौरभ जैन, संजीव जैन, सुभाष चंद्र जैन, जितेंद्र जैन, कृष्ण गोपाल गोयल, रघुनंदन गुप्ता, अंकित गोयल, मुकेश जैन, प्रमोद जैन, एडवोकेट सौरभ जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button