कैराना

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। कैराना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने विगत 22 जनवरी को थाना कैराना में लिखित तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन में, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, कैराना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही जारी है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता शादाब मलिक, पुत्र नसीम मलिक, निवासी दरबारखुर्द तितरवाड़ा बताया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button